स्थगित हो सकती है सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कल पूर्णिया की प्रगति यात्रा स्थगित हो सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुखार आ गया है। डॉक्टर की सलाह पर वे दवाई ले रहे हैं। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। अगर देर शाम तक मुख्यमंत्री का फीवर डाउन नहीं हुआ, तो मुख्यमंत्री की कल की प्रगति यात्रा पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं। यात्रा स्थगित हो सकती है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह गांधी मैदान से जब लौटे उस समय उनकी तबियत खराब हो गई। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार के आज के सभी प्रोग्राम स्थगित कर दिए गए हैं। नीतीश कुमार की तबियत खराब होने के कारण उनके आज के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 3:00 बजे राजभवन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेना था, पर तबियत खराब होने की वजह से वे इसमें हिस्सा नहीं ले पाएंगे। तबियत खराब होने की वजह से नीतीश कुमार आज किसी कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे।

हर वर्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दलित टोला में झंडोत्तोलन करते थे। इस वर्ष भी यहां कार्यक्रम आयोजित होना था, पर तबियत खराब होने की वजह से सीएम नीतीश कुमार इस बार दलित टोला में भी झंडोत्तोलन नहीं कर पाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबियत खराब होने के कारण आज वे किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

Share This Article