पटना में दोस्त ने सिर में मारी गोली, पबजी खेलने के विवाद में कर दी हत्या.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : पबजी खेलने के दौरान विवाद में एक युवक की हत्या उसके दोस्त ने ही कर दी है.पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के मौला बाग में पबजी खेलने के विवाद में सिर में गोली मार दी.मृतक की पहचान मोहम्मद अफरोज(18) के तौर पर हुई है.पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला लग रहा है. जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि पबजी खेलने के दौरान विवाद हुआ था. इस दौरान मोहम्मद छोटू ने पिस्टल निकाल कर अफरोज को 2 गोली मार दी. एक गोली सिर में लगी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय आये लोगों ने  आनन-फानन में एम्स में बच्चे को भर्ती किया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. दो दिन पहले भी पबजी के विवाद में दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी. फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि अफरोज और छोटू दोनों स्मैकियर है.सोमवार देर रात दो दोस्तों के बीच विवाद हुआ था. प्रेम-प्रसंग का मामला लग रहा है. पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेज दिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Share This Article