पटना सिविल कोर्ट उड़ाने की धमकी,ATS ने की घेराबंदी, कोर्ट बंद, पड़ताल जारी.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बम बिस्फोट की धमकी मिलने के बाद पटना सिविल कोर्ट की  सुरक्षा बढ़ा दी गई है. डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंच गई है. एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड को भी बुलाया गया है.धमकी के बाद पटना सिविल कोर्ट को बंद किया गया है. आसपास की सारी दुकानें बंद कराई जा रही हैं. बाहर से एंट्री पर रोक लगा दी गई है.अंदर से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. जज की गाड़ियां भी एक-एक करके निकल रही हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कोर्ट के तीनों गेट पर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हैं. अंदर पूरी चौकसी बढ़ा दी गई. यह धमकी उस वक्त आई है, जब पूरा सिविल कोर्ट लोगों, वकीलों और जजों से भरा है.पुलिस की विशेष टीम कोर्ट पहुंची है. टाउन डीएसपी दीक्षा ने बताया कि ‘मामले की जांच हो रही है. ई-मेल के जरिए धमकी दी गई है. कोर्ट के वकीलों की भी बारीकी से पड़ताल हो रही है. पहलगाम हमले के बाद मिली इस तरह की धमकी को प्रशासन गंभीरता से ले रहा है. मेटल डिटेक्टर से भी जांच हो रही है.

गौरतलब है कि  इससे पहले 5 जनवरी को 2024 को पटना हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. ये धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई थी.इसके बाद एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड को भी बुलाया गया था. टीम ने स्निफर डॉग्स की मदद से हाईकोर्ट कैंपस की जांच की थी. हालांकि, कोर्ट परिसर में संदिग्ध वस्तु नहीं मिला था.धमकी मिलने के बाद एटीएस शाम 4 बजे कोर्ट के अंदर गई थी और 2 घंटे सर्च किया था. सर्च टीम जांच करने के बाद रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी थी.

Share This Article