महिला दिवस पर बोलीं सब जज शिल्पा, पुरुषों से नहीं, महिलाओं से शिकायत

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

भागलपुर। भागलपुर के कहलगांव व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के दौरान सब जज सह अध्यक्ष शिल्पा प्रशांत मिश्रा ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की प्रगति में पुरुषों का भी उतना ही योगदान है जितना महिलाओं का। पिता, पति, मित्र या सहयोगी के रूप में पुरुषों ने महिलाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्हें पुरुषों से कोई शिकायत नहीं है, बल्कि उनकी शिकायत महिलाओं से है। उन्होंने महिलाओं को खुद को योग्य बनाने की सलाह दी ताकि वे समाज में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकें। उन्होंने महिला दिवस को ‘फेमिकेस्ट वर्ल्ड’ के रूप में नहीं बल्कि ‘इक्वल वर्ल्ड’ और ‘हेमेटेरिया वर्ल्ड’ के रूप में देखने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल अधिकार मांगने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि महिलाओं को उस स्तर तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत भी करनी होगी।

महिला अधिकारों के दुरुपयोग को लेकर चेतावनी

इस कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्या जया पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं द्वारा अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया जाता है, तो भविष्य में यह अधिकार उनसे छिन सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो सुविधाएं संविधान और सरकार ने महिलाओं को दी हैं, उनका सही तरीके से उपयोग किया जाना चाहिए, ताकि वे उन लोगों तक पहुंचें जो वास्तव में जरूरतमंद हैं।

महिला सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श

कार्यक्रम में मुंसिफ सह सचिव नीलम कुमारी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं के अधिकारों और उनके महत्व पर चर्चा की। इस अवसर पर सिस्टर अनु मैथ्यू, सिस्टर टेरेसा, वरीय अधिवक्ता सह महासचिव कृष्ण देव सिंह, रेश्मा कुमारी, विनीता चौधरी, रूपम तिवारी, युवा अधिवक्ता सुमन, दीक्षा, प्राधिकार चंदन नाथ, रंजीत कुमार, अखिलेश कुमार, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम विवेकानंद केंद्र कहलगांव के सौजन्य से आयोजित किया गया था, जिसमें केंद्र के प्रभारी रणधीर चौधरी भी मौजूद थे। मंच संचालन प्राधिकार के मनीष पांडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी पवन खेतान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Share This Article