सिटी पोस्ट लाइव : पटना हाईकोर्ट की एक जूनियर महिला वकील ने अपने सीनियर पर रेप का केस किया है.24 साल की महिला वकील का आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान उनके सीनियर और कुछ लोगों ने मिलकर उनके साथ दो सालों तक अलग-अलग जगहों पर रेप किया. ये सिलसिला 2023 से लेकर 2025 जनवरी तक चला. पीड़िता शुक्रवार को आवेदन के साथ श्रीकृष्णापुरी थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की. पुलिस का कहना था कि आवेदन में कुछ गलतियां हैं, जिस वजह से वो FIR नहीं कर सकते.
शनिवार को फिर से पीडिता ने आवेदन दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद कृष्णापुरी थाने की पुलिस ने जांच भी की. पीड़िता के कहने पर पुलिस 6 से 7 किलोमीटर तक उसकी बताई अलग-अलग लोकेशन पर भी गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई. पीड़ित वकील ने पटना के एक होटल का भी नाम बताया है, लेकिन उस होटल का भी सही लोकेशन पता नहीं चल पाया है.पीड़िता के अनुसार जब वह 11वीं की छात्रा थी, तब उस समय बहन के क्लासमेट ने उसके साथ पहली बार रेप किया. बहन की अश्लील तस्वीर दिखाकर पटना में आरोपी रेप करता रहा. तब लड़की नाबालिग (17) थी. आरोपी ने एक बार नहीं, बल्कि आरोपी ने ब्लैकमेल करके 3 से 4 बार रेप किया. 12वीं क्लास में भी आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा.