पटना में ठेकेदार की दिनदहाड़े हत्या, रोहतास से आये थे पटना.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : पटना के खुसरूपुर बख्तियारपुर फोरलेन पर मंगलवार को एक ठेकेदार मनमंथ कुमार गोलियों से भून डाला. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने इस बात की जानकारी खुसरूपुर थाने को दी.खुसरूपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेंज दिया. खुसरूपुर थाना प्रभारी चंद्रभानु ने बताया कि  ठेकेदार रोहतास के रहनेवाले थे. पटना किस काम से  किस के बुलावे पर आये थे, इसकी भी छानबीन की जा रही है. घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

रोहतास के ठेकेदार मनमंथ कुमार( 45) ट्रेन से पटना खुसरूपुर पहुंचे थे. वह फोरलेन से गुजर रहे थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोलियों से भून डाला. खुसरूपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान उनके पॉकेट में मिले कुछ कागजात से हुई है. थाना प्रभारी ने बताया कि ठेकेदार मनमंथ कुमार 24 तारीख को अपने घर से निकले थे. वह पटना किस से मिलने आए थे, इस बात की जानकारी भी परिजनों को नहीं है. मृतक के बेटे अभिषेक कुमार ने बताया कि पिता के शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि लूट पाट के बाद उनकी हत्या कर दी गई है.अभिषेक ने बताया कि पिता के गले का सोने का चेन और उनका पर्स भी गायब है.

TAGGED:
Share This Article