सिटी पोस्ट लाइव : 15 अगस्त को पटना के इंद्रपुरी रोड नंबर 12 में एक गाड़ी में मिले दो बच्चों के शव मामले को लेकर आज सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गये.पुलिस की कारवाई से नाराज लोगों ने अटल पथ पर जमकर बवाल किया.टायर जलाकर रोड जाम कर दिया.आनेजाने वाले वाहनों को जबरन घंटों रोके रखा.लोगों का आरोप है कि छह दिन बाद भी दोषी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. लोगों का आरोप है कि पुलिस ने अपना काम ठीक से नहीं किया.अभीतक हत्याया की वजह और कारण तक नहीं बताया है. नाराज स्थानीय लोगों ने आज अटल पथ पर उग्र प्रदर्शन किया.
सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने दो घंटे से अधिक समय तक अटल पथ को जाम कर दिया और आगजनी की. गुस्साए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल न्याय की मांग की.प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे उनका आक्रोश बढ़ गया. इस प्रदर्शन से अटल पथ पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी असुविधा हुई. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी दोषी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच तेज कर दी गई है और जल्द कार्रवाई होगी.