बिहार में थम नहीं रहा अपराध, शूट आउट का दौर जारी, एक और कारोबारी की हत्या.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : अपनी तमाम कोशिश के वावजूद बिहार पुलिस अपराध पर लगाम नहीं लगा पा रही है.  शनिवार रात सीतामढ़ी जिले के व्यस्तम मेहसौल चौक पर एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मोतिहारी में भी एक युवक गोलीबारी में घायल हो गया.नालंदा में PMCH की एक नर्स की हत्या हो गई.सीतामढ़ी में मेहसौल चौक पर देर रात अज्ञात अपराधियों ने कारोबारी को निशाना बनाया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के अगरवा में शनिवार देर रात एक अन्य घटना में शिकारगंज थाना क्षेत्र के धनौजी गांव का एक युवक गोलीबारी में घायल हो गया.. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में शनिवार सुबह डोइया गांव में 60 वर्षीय सुशीला देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सुशीला देवी पटना के एक अस्पताल में कार्यरत थीं और खेत से लौटते समय हमलावरों ने उन पर हमला किया.इन घटनाओं ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सियासी हलचल तेज कर दी है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “कितने बिहारी मारे जाएंगे? समझ से परे है कि बिहार पुलिस की जिम्मेदारी क्या है?” वहीं, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी एक्स पर तीखा हमला बोला.उन्होंने लिखा कि सीतामढ़ी में गोली मारकर व्यवसायी की हत्या. पटना में दुकानदार की हत्या. नालंदा में गोली मार नर्स की हत्या. खगड़िया में युवक की गोली मार हत्या. गया और नालंदा में दो-दो की हत्या! चारों तरफ सरकारी गुंडों की गोलियां ही गोलियां. तेजस्वी यादव ने भी लिखा – अपराधियों को संरक्षण दे रही सत्ताधारी नेताओं की बोलियां. अपराधियों के साझेदार एनडीए के नेता-अधिकारी जाति खोजने में व्यस्त. तेजस्वी के इस बयान ने सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है. विपक्ष का आरोप है कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.

Share This Article