Bihar IPS Transfer:
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में IPS अधिकारियों का तबादला हुआ है. पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है.एक आईपीएस को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. गृह विभाग ने शनिवार की देर शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. यातायात के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) का पद संभाल रहे सुधांशु कुमार को अब राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) एवं आधुनिकीकरण के एडीजी की नई जिम्मेदारी दी गई है.इसके साथ ही वह यातायात एडीजी की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाते रहेंगे. रेल आईजी पी कन्नन को आईजी आधुनिकीकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
गृह विभाग ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) स्तर के पांच आईपीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया है.मोतिहारी सदर के एसडीपीओ-1 रहे शिखर चौधरी को सारण का ग्रामीण एसपी बनाया गया है.अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) में सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रहीं दीक्षा को पटना नगर का एसडीपीओ-1 बनाया गया है.सारण के एएसपी (परीक्ष्यमान) मोहिबुल्लाह अंसारी को मोतिहारी के पकड़ीदयाल का नया एसडीपीओ बनाया गया है.नालंदा की एएसपी (परीक्ष्यमान) दिव्यांजली जायसवाल को बगहा के रामनगर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है.गया के एएसपी (परीक्ष्यमान) शिवम धाकड़ को मोतिहारी सदर का एसडीपीओ-1 बनाया गया है.
।
बिहार पुलिस में सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक बड़े पैमाने पर बड़ा तबादला किया जा सकता है. एक ही पुलिस क्षेत्र या रेंज में आठ साल या इससे अधिक समय से पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों का प्रमुखता से तबादला किया जाएगा.बिहार पुलिस मुख्यालय ने इसके संबंध में सभी क्षेत्रीय आईजी और डीआईजी को पत्र लिखकर ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची तलब की है.पुलिस मुख्यालय के कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सभी आईजी-डीआईजी अपने क्षेत्राधीन कार्यरत सिपाही से लेकर पुलिस निरीक्षक स्तर तक के ऐसे पुलिसकर्मी की कोटिवार सूची दें जिनकी क्षेत्रावधि आठ वर्ष या इससे अधिक हो गई है.