मुजफ्फरपुर में घूस लेते SI को निगरानी ने दबोचा

सरैया थाने में तैनात SI ले रहा था 75 हजार रुपये की रिश्वत

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

मुजफ्फरपुर। बिहार में रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन निगरानी विभाग द्वारा घूसखोरों को पकड़ा जा रहा है, फिर भी भ्रष्टाचार करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है, जहां निगरानी टीम ने 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक पुलिस अवर निरीक्षक (SI) को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मुजफ्फरपुर के सरैया थाना में तैनात एसआई रोशन कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग के मड़वन के पास रिश्वत लेते हुए दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम उन्हें पटना ले गई, जहां विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने रूपसपुर थाना के दो दारोगाओं को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।

यह कार्रवाई एक सेवानिवृत्त इंजीनियर तुषार कुमार पांडेय की शिकायत पर की गई थी। आरोप था कि केस को प्रभावित करने के लिए रूपसपुर थाना के दारोगा फिरदौस आलम और रंजीत कुमार ने 50 हजार रुपये की मांग की थी। निगरानी टीम ने मामले की जांच के बाद शिकायत को सही पाया और एक विशेष अभियान के तहत दोनों को शास्त्रीनगर स्थित एलएनजेपी हड्डी अस्पताल के पास रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

इन दोनों आरोपियों को भी निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया गया था। इसके बावजूद रिश्वतखोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना में तैनात एसआई रोशन कुमार सिंह ने भी इससे सबक नहीं लिया और घूस लेते हुए पकड़े गए। निगरानी विभाग की टीम उन्हें पटना ले गई है, जहां उन्हें विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

Share This Article