बिहार में 5 IPS अधिकारियों का प्रमोशन, मिली ये नई जिम्मेदारी.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार कैडर के पांच वरीय आइपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिल गया है.प्रोमोशन के साथ उन्हें नई posting भी मिल गई है.यातायात के अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार को असैनिक सुरक्षा के अपर आयुक्त पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है.नागरिक सुरक्षा की डीआइजी अनुसूईया रणसिंह को प्रोन्नति के बाद इसी इकाई में आइजी की जिम्मेदारी दी गई है.

पटना के विधि-व्यवस्था एसपी विवेक कुमार को प्रोन्नति के बाद अपराध अनुसंधान विभाग में डीआइजी बनाया गया है.  नव प्रोन्नति अधिकारी मो. फरोगुद्दीन को एसडीआरएफ के समादेष्टा की जगह गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं में डीआइजी की नई जिम्मेदारी दी गई है.अभी तक गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन के डीआइजी रहे मृत्युंजय कुमार चौधरी को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का डीआइजी बनाया गया है. गृह विभाग ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article