भोजपुर में एके-47 रायफल और हैंड ग्रेनेड बरामद.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : रणवीर सेना और नक्सलियों के गढ़ रहे भोजपुर जिले के बेलाउर गांव से पुलिस ने AK-47 वरामद किया है. कुख्यात इनामी अपराधी बुटन चौधरी के घर पर पटना एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम ने संयुक्त छापामारी कर ये कामयाबी पाई है. इसमें पुलिस ने बुटन चौधरी के घर से एके-47 रायफल दो मैग्जीन एके-47 के 43 कारतूस दो हैंड ग्रेनेड और इंसास राइफल के दो मैग्जीन बरामद किए हैं. बुटन चौधरी के भाई उपेंद्र चौधरी को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

कुख्यात इनामी बुटन चौधरी के घर पर हुई छापामारी में एके-47 रायफल के अलावा दो मैग्जीन, एके-47 का 43 कारतूस, दो हैंड ग्रेनेड , इंसास राइफल का दो मैग्जीन बरामद किया है. पुलिस ने बुटन चौधरी के भाई उपेंद्र चौधरी को गिरफ्तार पर पूछताछ शुरू कर दी है.गिरफ्तार उपेंद्र चौधरी मुखिया पति है, उसकी पत्नी उर्मिला देवी बेलाउर पंचायत की मुखिया है. अभी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. हालांकि,अभी अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article