के जवाब में राजद ने दागा RTI,
सिटी पोस्ट लाइव : लालू यादव को अंबेडकर की तस्वीर के अपमान को लेकर नोटिस भेजनेवाले बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार की नियुक्ति और उनकी कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने आयोग की ओर से लालू यादव को भेजे गये पत्र के आधार पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता ओम प्रकाश पासवान ने सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत विस्तृत जानकारी मांगी है.
राजद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश पासवान ने आयोग के उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार की ओर से 13 जून 2025 को लालू प्रसाद यादव को भेजे गए पत्र (संख्या 02/2025) के नोटिस पर सूचना का अधिकार (RTI) के तहत कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा है कि क्या कोई आयोग पदाधिकारी किसी राजनीतिक व्यक्ति को सीधे पत्र जारी कर सकता है. क्या यह आयोग की संवैधानिक मर्यादाओं के भीतर आता है.
उन्होंने यह भी जानकारी मांगी है कि क्या उक्त पत्र आयोग की सामूहिक सहमति से निर्गत हुआ था या यह उपाध्यक्ष की व्यक्तिगत पहल थी. RTI आवेदन के माध्यम से ओम प्रकाश पासवान ने यह भी जानना चाहा है कि उपाध्यक्ष की नियुक्ति किस प्रक्रिया और कोटे के तहत हुई- अनुसूचित जाति, महादलित या किसी और श्रेणी से. उन्होंने आयोग में उपाध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया, योग्यता और चयन मानदंड की प्रमाणित प्रति भी मांगी है.
पासवान ने यह भी सवाल उठाया कि क्या कोई आयोग पदाधिकारी सोशल मीडिया या मीडिया रिपोर्ट के आधार पर किसी राजनीतिक नेता के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई कर सकता है. ओम प्रकाश पासवान ने 10 रुपये का पोस्टल ऑर्डर संलग्न करते हुए आयोग से कार्यालयीय फाइल नोटिंग, नियमावली, उक्त पत्र की प्रति और आयोग की बैठक के विवरण की प्रमाणित प्रतियां जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने इसे सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 7(1) के तहत समयबद्ध रूप में उपलब्ध कराने की बात कही है.