सिटी पोस्ट लाइव :नीतीश सरकार को आरजेडी से अलग होने के बाद विश्वासमत के दौरान गिराने के लिए विधायकों के खरीद फरोख्त मामले में कार्रवाई तेज हो गई है.आर्थिक अपराध इकाई ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से जुड़े बड़े ठेकेदार और इंजीनियर सुनील को नोटिस जारी कर दिया है. ठेकेदार और इंजीनियर सुनील को नोटिस जारी गया है. इंजीनियर सुनील सहित कई लोगों पर जेडीयू के विधायक सुधांशु शेखर ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था. उसके बाद वह मामला आर्थिक अपराध इकाई को चला गया था.
मधुबनी के हरलाखी से जेडीयू विधायक सुधांशु शेखर ने पटना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी. इसमें जेडीयू विधायकों को महागठबंधन के पक्ष में वोट देने के लिए ऑफर देने का आरोप था. उन्होंने कहा कि मुझे 10 करोड़ का ऑफर दिया गया था. दूसरे विधायक कृष्ण मुरारी शरण को मंत्री पद के ऑफर की बात कही गई. सुधांशु शेखर ने जदयू विधायक डॉ. संजीव पर जदयू के ही विधायक बीमा भारती और दिलीप राय के अपहरण का केस दर्ज कराया था. इस मामले मे जेडीयू के और कई विधायकों और तत्कालीन जेडीयू विधायिका बीमा भारती के खिलाफ भी आरोप लगे थे. सूत्रों के अनुसार एक तरफ जेडीयू अपने बागी विधायकों का टिकट काटने का मन बना चुका है दूसरी तरफ इस मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध ईकाई की टीम खरीद फरोख्त मे शामिल विधायकों पर शिकंजा कसने मे जुटा है.