संपत्ति विवाद में पीएमसीएच की नर्स का मर्डर,नालंदा में गोली मारकर हत्या.

City Post Live

Bihar Crime:

सिटी पोस्ट लाइव :  बिहार की राजधानी पटना के पीएमसीएच की नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के  डोईया गांव में शनिवार को ये हत्या हुई है. मृतका की पहचान 60 वर्षीय सुशीला देवी के रूप में हुई है, जो पटना पीएमसीएच में जीएनएम के पद पर कार्यरत थीं.इस हत्या को लेकर पुरे ईलाके में तनाव है.पुलिस के अनुसार हत्या की वजह भूमि विवाद है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सुशीला देवी खेत से लौट रही थीं, तभी पीछे से घात लगाए बदमाशों ने सिर में गोली मार दी. गोली लगने के बाद वह सड़क किनारे गिर पड़ीं. आनन-फानन में घायल सुशीला देवी को बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.मृतक सुशीला देवी के परिजनों के अनुसार पिछले कुछ समय से खेत से सटा साढ़े 4 बीघा गोतिया जमीन को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था. शुक्रवार से ही चचेरे भाई नीलेश कुमार द्वारा ‘गोली मारने’ की धमकियां दी जा रही थीं. शनिवार को राह चलते ही माताजी सड़क किनारे लहूलुहान पड़ी मिलीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है. सूचना पर मॉडल अस्पताल में पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से चार गोलियां बरामद की हैं. एसडीपीओ सदर–II संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि चचेरे भाइयों सहित कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए हैं. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

Share This Article