सैदपुर हॉस्टल में शूट आउट, छात्र की हत्या,आरोपी फरार.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर हॉस्टल में शुक्रवार की सुबह शूट आउट की वारदात हो गई है.  वारसलीगंज के रहनेवाले  छात्र की हत्या बाजार समिति स्थित सैदपुर हॉस्टल में दो छात्रों के बीच हुए विवाद में कर दी गई है.एक छात्र ने दुसरे छात्र चंदन कुमार को गोली मार दी है. घायल चंदन को PMCH में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आरोपी छात्र घटना के बाद  फरार है. हॉस्टल के गार्ड ने घटना की सूचना बहादुरपुर थाने को दी. पुलिसने मौके से गोली का एक खोखा बरामद किया है. घटना के बाद सिटी SP (पूर्वी) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि घटना की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है.पटना सिटी के ASP अतुलित झा ने बताया कि घटनास्थल पर खून के कुछ दाग मिले हैं. पुलिस, FSL टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से मामले की जांच कर रही है. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

इस शूट आउट की वारदात ने छात्रों को हिलाकर रख दिया है.ईलाके के लोग भी दहशत में हैं.उनका कहना है कि आये दिन छात्र आपस में खोनी संघर्ष में उलझते रहते हैं. पुलिस परिजनों के लिखित आवेदन के बाद घटना के कारणों की जांच करेगी. फिलहाल पुलिस इसे आपसी विवाद का मामला मान रही है.

Share This Article