- आईपीएस नैय्यर हसनैन खान बने EOU के ADG
सिटी पोस्ट लाइव
पटना। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद चर्चित आईपीएस अधिकारी नैय्यर हसनैन खान और परेश सक्सेना को गृह विभाग ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। नैय्यर हसनैन खान को एक बार फिर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) का अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) नियुक्त किया गया है। वह पिछले साल सितंबर में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले भी इस पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा, 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी परेश सक्सेना को असैनिक सुरक्षा के एडीजी सह अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वह असैनिक सुरक्षा के महानिदेशक सह आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी कार्य करेंगे।
बिहार पुलिस में ADG के पद पर मिली अमित लोढ़ा को पदोन्नति
हाल ही में आईजी से एडीजी के पद पर पदोन्नत हुए अमित लोढ़ा को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) का एडीजी नियुक्त किया गया है। वह एससीआरबी में पहले आईजी के पद पर कार्यरत थे। गृह विभाग ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। नए पदस्थापन के बाद दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। निगरानी के डीजी जितेंद्र सिंह गंगवार के पास अब असैनिक सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं रही, जबकि विशेष शाखा के एडीजी सुनील कुमार से भी ईओयू का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है।