जेब पर पड़ेगा कम बोझ! कई सामानों पर घटी GST दरें…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

GST 2.0 आने के बाद आज से उपभोक्ताओं के जेब पर कम बोझ पड़ने वाला है। रोजमर्रा की कई चीजों के दाम घटा दिए गए है। आइए जानते है क्या-क्या सस्ता हुआ है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

GST 2.0 आने के बाद बाजार में नया बदलाव देखने को मिल रहा है। केंद्र सरकार ने टैक्स व्यवस्था को आसान बनाने के लिए यह कदम उठाया है। 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से ही GST 2.0 लागू हो गया है। इसके साथ ही रोजमर्रा में उपयोग की कई चीजें अब पहले से सस्ती हो गई है। वहीं, सरकार ने लक्जरी और हानिकारक वस्तुओं पर टैक्स दरें बढ़ा दी हैं।

बता दें, सरकार ने इस नए GST ढांचे को तीन भागों में बांटा है। जरूरी वस्तुओं और सेवाओं को या तो जीरो टैक्स पर रखा गया है या कम स्लैब में डाला गया है। और फिर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स, गाड़ियां और होटल-सर्विस जैसे सेक्टर को 18% स्लैब में रखा गया है। लक्जरी आइटम्स, बड़ी गाड़ियां और हानिकारक प्रोडक्ट्स पर टैक्स बढ़ाकर 40% तक कर दिया गया है। इसके अलावा खाद्य तेल, आटा, घी, चीनी, पास्ता, नोटबुक, पेंसिल, शैम्पू, टूथपेस्ट, साबुन, दवाइयां, बीमा पॉलिसी, टीवी, एसी, कार, बाइक और कृषि उपकरण अब पहले से सस्ते हो गए हैं।

किन चीजों पर जीरो GST:
अब दूध, पनीर, रेडी टू ईट रोटी-पराठा, ब्रेड, पिज्जा, नोटबुक, पेंसिल, प्रैक्टिस बुक, जीवन रक्षक दवाइयां और हेल्थ-लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी पर कोई GST नहीं लगेगा।

क्या हुआ महंगा:
350cc से बड़ी बाइक, SUV, लक्जरी कारें, रेसिंग कारें, सिगरेट, तंबाकू, शराब, कैफीनयुक्त ड्रिंक्स, जुआ-सट्टेबाजी और कैसीनो सेवाएं अब महंगी हो गई हैं. इन पर टैक्स 28% से बढ़ाकर 40% कर दिया गया है।

Share This Article