पटना में STF की बड़ी कार्रवाई: मरीन ड्राइव से कुख्यात शराब माफिया जयकांत गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद!

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना, बिहार – राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर आज उस समय सनसनी फैल गई जब STF और पुलिस की संयुक्त टीम ने कुख्यात शराब माफिया और अपराधी जयकांत को उसके चार साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया।

गुप्त सूचना के आधार पर STF ने दबिश दी थी। जैसे ही टीम वहां पहुंची, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन STF ने साहसिक कार्रवाई करते हुए मौके पर ही जयकांत को दबोच लिया। उसके साथ चार अन्य सहयोगी भी हिरासत में लिए गए हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बरामदगी:
पुलिस ने इनके पास से दो मॉडिफाइड राइफलें और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सभी अत्याधुनिक हथियार हैं और इनका सत्यापन किया जा रहा है। जयकांत पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, और वह पटना सिटी का कुख्यात शराब तस्कर और माफिया माना जाता है।

एसडीपीओ गौरव कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ जारी है और सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। STF की यह कार्रवाई अपराधियों को स्पष्ट संदेश देती है कि अब कोई भी सुरक्षित नहीं, चाहे उसका नाम कितना भी बड़ा क्यों न हो।

इस कार्रवाई को राजधानी में शराब माफिया और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार माना जा रहा है।

Share This Article