जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिहार-झारखंड का 50 हजार इनामी कुख्यात चंदन पासवान गिरफ्तार

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
जमुई /पटना : बिहार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जमुई पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के टॉप इनामी अपराधियों की धर-पकड़ के क्रम में पुलिस ने बिहार-झारखंड का कुख्यात और ₹50,000 का इनामी अपराधी चंदन पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।

जमुई एसपी एम. के. आनंद ने इस संबंध में एक प्रेस वार्ता कर बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि चंदन पासवान जमुई-लखीसराय सीमा क्षेत्र में सक्रिय है। सूचना के आधार पर मलयपुर थाना प्रभारी विकास कुमार और जिला आसूचना इकाई की टीम ने छापेमारी कर उसे मलयपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

चंदन पासवान बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के बेलसर गांव का निवासी है। उसके खिलाफ जमुई, पटना और झारखंड के कई थानों में गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस पर सरकार द्वारा ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे इलाकों में हो रही छिनतई और अपराध की घटनाओं में कमी आएगी। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच कराई गई है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

छापेमारी टीम में थाना प्रभारी विकास कुमार, महेश प्रसाद एवं जिला आसूचना इकाई के जवान शामिल थे।

Share This Article