BPSC, TRE, ANM हर परीक्षा में सेटिंग की व्यवस्था, जान लीजिये किसका क्या है चार्ज….

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में आपको शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करनी हो या फिर शिक्षक , इंजीनियर या फिर डीएसपी-बीडीओ-सीओ बनना है तो बन सकते हैं.सबकी अलग अलग कीमत है. पटना पुलिस ने परीक्षा में सेटिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.पकडे गये लोगों ने खुलासा किया है कि दोनों प्रतियोगिता परीक्षा में सेटिंग कराते थे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दोनों TRE एग्जाम में सेटिंग के लिए एक कैंडिडेट से 12 से 15 लाख, TET एग्जाम के लिए 1 से 2 लाख, BPSC इंजीनियरिंग एग्जाम के लिए 50 से 60 लाख, ANM एग्जाम में 4 से 6 लाख अभ्यर्थियों से लेते थे.’दोनों आरोपी जक्कनपुर थाना क्षेत्र के माधव इंटरनेशनल होटल में पिछले 10 दिनों से ठहरे थे.पुलिस ने गुप्त सूचना पर होटल में छापेमारी कर अजय कुमार सिन्हा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके पास 23 स्टूडेंट्स के ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स मिले हैं. इस डॉक्यूमेंट की जांच-पड़ताल की जा रही है. इसके साथ ही विभिन्न बैंकों के ब्लैंक चेक, हस्ताक्षर किए चेक बरामद किए गए हैं.

सिटी SP (पूर्वी) परिचय कुमार के अनुसार पुलिस ने गिरफ्तार अजय से पूछताछ की, जिसमें सेटर उदय झा का नाम सामने आया. अजय की निशानदेही पर समस्तीपुर में छापेमारी की गई और उदय झा को गिरफ्तार किया गया. ‘पूछताछ में दोनों ने एग्जाम में सेटिंग करने की बात स्वीकार की है. दोनों TRE एग्जाम में सेटिंग के लिए एक कैंडिडेट से 12 से 15 लाख, TET एग्जाम के लिए 1 से 2 लाख, BPSC इंजीनियरिंग एग्जाम के लिए 50 से 60 लाख, ANM एग्जाम में 4 से 6 लाख डिमांड करते थे.’

दोनों आरोपियों ने यह स्वीकार किया है कि अब तक TRE एग्जाम में 3 कैंडिडेट्स की सेटिंग कराई थी.जो डॉक्यूमेंट्स मिले हैं, सबका वैरिफिकेशन कराया जा रहा है. पैसे लेन देन के साक्ष्य मिलेंगे तो इन अभ्यर्थियों को भी पकड़ा जाएगा. दोनों आरोपियों ने कुछ और लोगों के नाम बताए है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई की जा रही है.गिरफ्तारी के बाद दोनों ने अपने मोबाइल फोन नदी में फेंक दिए है. इसकी सीडीआर रिपोर्ट निकाली जा रही है. इसके आधार पर जांच पड़ताल होगी.नालंदा का रहने वाला अजय कुमार सिन्हा पहले शिक्षक हुआ करता था. नौकरी छोड़ कर इस धंधे में शामिल हो गया. 2015 में पटना के गांधी मैदान थाने की पुलिस ने एक फ्रॉड के मामले गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

Share This Article