बिहार में अपराधी बेख़ौफ़, ATS जवान को मारी गोली.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं.रविवार की सुबह  परसा बाजार थाना क्षेत्र के मंगलीचक के पास एक  महिला को पिस्टल दिखाकर लूटपाट कर रहे अपराधियों ने विरोध कर रहे एटीएस श्वान दस्ता के जवान को गोली मार दी.सिपाही गंभीररूप से  जख्मी है. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. एटीएस की टीम जख्मी जवान को लेकर पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पुलिस के अनुसार जख्मी जवान का नाम रवि कुमार सोनार है  जो मूलरूप से ओडिशा के झासूगोड़ा के रहने वाले हैं. गोली उनके पेट में लगी है. अपराधी दो की संख्या में थे।जवान को गोली मारने के बाद दोनों बाइक से फरार हो गए. सिटी एसपी पूर्वी संदीप सिंह ने बताया कि जिस महिला के साथ लूट की घटना हुई, उनका और उनके पति का बयान लिया गया है. जख्मी जवान का उपचार चल रहा है. फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं.

 

एटीएस श्वान दस्ता के जवान एक गाड़ी से प्रशिक्षण के लिए पटना से गया के रास्ते रांची जा रहे थे. गाड़ी में पांच जवान सवार थे और किसी के पास आर्म्स नहीं था. सुबह 09: 55 बजे एटीएस दस्ता की गाड़ी पटना-पुनपुन के बीच मंगलीचक पहुंची. इसी इलाके में एक बाइक पर सवार दो अपराधी ई-रिक्शा सवार सेवानिवृत्त पति के साथ जा रही महिला के गले से चेन और मंगलसूत्र लूट रहे थे. यह देख एटीएस ने अपनी गाड़ी रोक दी.

 

महिला को लुटेरों से बचाने के लिए गाड़ी में पीछे सवार रवि कुमार सबसे पहले उतर गए. लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों को खदेड़ा उसकी बाइक को धक्का देकर गिरा दिया. अपराधियों को लगा कि वह पकड़े जाएंगे, तभी एक अपराधी ने पिस्टल निकाली और रवि के पेट में गोली मार दी. गाड़ी से अन्य जवान भी उतर चुके थे, लेकिन यह घटना कुछ सेकेंड में हुई, जिसकी वजह से दोनों अपराधी फरार हो गए.

TAGGED:
Share This Article