दानापुर LPG Raid: शाहपुर में गैस सिलेंडरों की बड़ी खेप जब्त, कालाबाजारी के खिलाफ बड़ा एक्शन…

Ritu Raj

राजधानी पटना के दानापुर इलाके में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा प्रहार किया है। गुरुवार की रात शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गोदाम पर छापेमारी कर भारी मात्रा में एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए हैं।

छापेमारी की मुख्य बातें;
बता दें कि गोदाम से कुल 138 सिलेंडर बरामद किए गए (घरेलू और व्यावसायिक) हैं। जब्त किए गए सिलेंडरों में से 25 पूरी तरह भरे हुए थे। इसके साथ ही एसडीएम अनिरुद्ध पांडेय के निर्देश पर एएसडीओ तेज प्रताप और आपूर्ति विभाग की टीम ने शाहपुर पुलिस के साथ मिलकर यह ऑपरेशन चलाया। जैसे ही प्रशासन की टीम ने गोदाम पर दस्तक दी, कालाबाजारी में शामिल माफिया और कर्मी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। जांच के दौरान मौके पर सिलेंडरों के स्टॉक या वितरण से संबंधित कोई भी वैध कागजात नहीं मिले। विभाग अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रहा है कि इतनी बड़ी खेप किस गैस एजेंसी के जरिए इन कालाबाजारी करने वालों तक पहुँची।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

क्यों हुई यह कार्रवाई?
दानापुर के एएसडीओ तेज प्रताप ने बताया कि जिलाधिकारी के पास लगातार शिकायतें आ रही थीं कि आम उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। जांच में सामने आया कि सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था।

दानापुर के एएसडीओ(तेज प्रताप) ने क्या कहा;
“जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आपूर्ति निरीक्षक द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।”

Share This Article