आलिया भट्ट के लिपस्टिक पर बवाल, जानिये क्या है माजरा?

City Post Live

 

सिटी पोस्ट लाइव : फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट  के एक video की वजह से उनके पति रणवीर कपूर महिलाओं के निशाने पर आ गये हैं. लाइफस्टाइल मैगजीन वोग इंडिया के यू-ट्यूब चैनल पर आलिया भट्ट का एक वीडियो पोस्ट हुआ है. इस वीडियो में आलिया भट्ट चेहरे पर मेकअप करती और हटाती हुई दिखती हैं.आलिया वीडियो में मेकअप प्रोसेस के बारे में बात करती हुई भी दिखती हैं.इसी दौरान लिपिस्टिक लगाने के तरीक़ों पर बात करते हुए आलिया कहती हैं, ”ये लिपिस्टिक मैंने शादी में लगाई थी. मैं इस कदर लिपस्टिक के इस रंग को पसंद करती हूं. मैं जैसे लिपस्टिक लगाती हूं वो कुछ अजीब तरीक़ा है. मुझे होंठ पर लिपस्टिक को घुमाने से अच्छा, लिपस्टिक एक जगह रखकर होंठ उस पर घुमाना अच्छा लगता है.”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आलिया बोलीं, ”ये तरीक़ा मैंने अपने लिया रखा है और फिर मैं इसे हटा देती हूं क्योंकि मेरे पति (रणबीर) जब मेरे बॉयफ्रेंड भी थे और हम नाइट आउट पर जाते थे वो हमेशा कहते कि इसे (लिपस्टिक) पोंछ दो. क्योंकि उसे मेरे होंठों का कुदरती रंग पसंद है.इस वीडियो में आलिया रणबीर कपूर का एक जगह और ज़िक्र करती हैं.आलिया पलकों के बारे में बात करते हुए बोलती हैं, ”मेरे पति की ख़ूब लंबी ख़ूबसूरत पलकें हैं. जब मेरी बेटी हुई तो मैंने कहा कि जल्दी चेक करो कि बेटी की पलकें कैसी हैं. टच वुड, बेटी की भी बड़ी पलकें हैं.”

Share This Article