मुज़फ्फरपुर कांड पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान: दोषियों पर हत्या का मुकदमा, सरकार चलाएगी स्पीडी ट्रायल

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
मुजफ्फरपुर में 9 वर्षीय दलित बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और मौत के मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि विपक्ष की मांग जायज़ है और इस मामले में हत्या का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। सम्राट चौधरी ने कहा कि जिन लोगों ने पीड़िता की मदद की, सरकार उन्हें पूरा सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा देती है। उन्होंने कहा, “इस जघन्य घटना को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है और इसमें स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। इसमें कोई दो मत नहीं है।”

सरकार की त्वरित कार्रवाई के तहत एसकेएमसीएच के अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है, वहीं पीएमसीएच के कार्यकारी डिप्टी सुपरिंटेंडेंट को उनके पद से हटा दिया गया है। यह कदम अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही और अमानवीयता को देखते हुए उठाया गया है, जिसने बच्ची के इलाज में लापरवाही की और उसे छह घंटे तक एम्बुलेंस में तड़पने को मजबूर किया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शने के मूड में नहीं है, चाहे वह अपराधी हो या सरकारी अफसर। उन्होंने दोहराया कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा और जो भी लापरवाही सामने आएगी, उस पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share This Article