सिटी पोस्ट लाइव
सट्टेबाजी ऐप विवाद में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला मुश्किल में है। इससे जुड़े मामले में वे ईडी के सामने पेश हुई है। आइए जानते है पूरा मामला।
अवैध सट्टेबाजी ऐप(1xbet) मामले में कई सेलेब्स के नाम चर्चां में रहा है। वहीं, अब एक्ट्रेस उर्वशी का भी नाम इसमें सामने आया है। वहीं, आज इस मामले में अभिनेत्री फिर ईडी के सामने पेश हुई है। हाल ही में भारत सरकार ने नया कानून लाकर रियल बेस्ड मनी गेम पर बैन लगा दिया है। जिससे करोड़ों भारतीय यूजर्स को गहरा झटका लगा है।
कैरिबियाई द्वीप कुराकाओ में पंजीकृत इस सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म की भारत में एंबेसडर रही उर्वशी से एजेसियों ने पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी ने उनका बयान पीएमएलए प्रावधानों के तहत दर्ज किया। यहीं नहीं, बीते कुछ हफ्तों में इस मामले में ईडी पहले ही युवराज सिंह, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और शिखर धवन जैसे क्रिकेटरों के अलावा अभिनेता सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती (पूर्व टीएमसी सांसद) और अंकुश हाजरा (बंगाली सिनेमा) से भी एजेंसी ने तफ्तीश की है।