सिटी पोस्ट लाइव
मुंगेर। जिले में फिर से अपराधियों का तांडव शुरू हो गया है। आए दिन कहीं न कहीं अवैध हथियार से संबंधित ख़बरें देखने-सुनने को मिल जाती हैं। ताजा मामले में दो लोगों को हथियार बनाते रंगे हाथ पकड़ा गया। बता दें कि 9 फरवरी को फरीदाबाद पुलिस ने डबुआ कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध हथियार निर्माण कंपनी का भंडाफोड़ किया। इस दौरान फरीदाबाद सेक्टर 56 क्राइम ब्रांच की टीम ने दो लोगों को अवैध हथियार बनाते हुए गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निवासी अनुज कुमार और हाथरस निवासी सौरभ के रूप में हुई है। इस मामले में गिरफ्तार अनुज ने बताया था कि मुंगेर जिले के तारापुर थाना इलाके के देवगांव निवासी शशि मोहन सिंह इस वर्कशाप का संचालन कर रहे हैं और हम लोगों को प्रत्येक हथियार बनने पर दो हजार दिया करता था।
7 देसी पिस्टल समेत कई उपकरण बरामद
फरीदाबाद पुलिस ने तारापुर पुलिस के साथ मिलकर एक वर्कशॉप पर धावा बोला और 7 देसी पिस्टल, निर्मित और अर्धनिर्मित स्लाइड सहित हथियार बनाने के ढेड़ सारे उपकरण को बरामद किये। इसके साथ ही फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की चार सदस्यीय टीम ने वर्कशॉप संचालक शशि मोहन सिंह को उनके घर देवगांव खानपुर से गिरफ्तार किया।
भाड़े पर कारीगरों को रख हथियार बनाता था शशि
टीम में शामिल एस आई सत्यवान ने बताया कि शशि मोहन ही उसे वर्कशॉप का मुख्य संचालक था जो भाड़े पर कारीगरों को रखकर हथियार का निर्माण कर रहा था। बिहार पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया गया है तथा अब न्यायालय में उपस्थापन के बाद ट्रांसिट डिमांड पर हरियाणा ले जाया जाएगा। टीम में सी सत्यवान के अलावा हवलदार जगदीश सिपाही नितेश और नसीब तिलक शामिल थे। क्राइम ब्रांच के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पुछ -ताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों के अंतरराज्यीय कनेक्शन समेत तमाम बिंदूओं पर जांच कर रहीं।
पहले भी कई बार हथियार तस्कर हुए गिरफ्तार
इससे पहले भी मुंगेर में काई बार हथियार तस्करों के कारनामे चरम पर थे। बता दें इससे पहले 9 फरवरी 2025 को वाहन जांच के दौरान राष्ट्रीय उच्च पथ-80 पर जिले की सीमा घोरघट पुल पर हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान हथियार तस्कर के तीन पिस्टल एवं छह मैगजीन बरामद किया गया। जबकि, मुंगेर पुलिस ने 10 फरवरी 2025 को मुफस्सिल थाना के इलाके के बांक में छापेमारी के दौरान अपराधिक गिरोह के 11 सदस्यों को 3 पिस्टल व 6 मैगजीन समेत 48 हजार रुपये भी बरामद किया गया।
आरोपी अपराधियों का गिरोह का सरगना जहानाबाद जिले का रहने वाले के रूप में पहचान हुई। वहीं बिहार एसटीएफ की टीम ने 28 जनवरी 2025 को नया रामनगर थाना क्षेत्र के मिल्की चक वार्ड नंबर- 1 मुकेश तांती के बेटे हथियार तस्कर अभिषेक कुमार को एक पिस्टल व एक मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ की टीम खुद ग्राहक बन कर उससे हथियार हथियार खरीदने आया था। इस दौरान उन्हें रंगे हाथ पकड़ा गया।