बेंगलुरू भगदड़ का जिम्मेदार कौन? रिपोर्ट में विराट कोहली का नाम आया सामने!…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

आइपीएल के 18 साल बाद कोहली की टीम आइपीएल चैंपियन बनी है। जिसकी खुशी में चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड आयोजित की गई थी। जिसमें भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हुई थी। वहीं विक्ट्री डे परेड पर हुई भगदड़ को लेकर गुरूवार को कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें आरसीबी और कोहली को जिम्मेदार ठहराया गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, कर्नाटक सरकार ने अपने रिपोर्ट में बताया कि RCB ने चिन्नास्वामी में आयोजित विक्ट्री परेड के लिए सरकार से कोई अनुमति नहीं ली थी। और भीड़ ज्यादा होने से भगदड़ मची। जिसमें 11 लोगों की जान गई और 50 लोग घायल हुए। वहीं 15 जुलाई राज्य सरकार ने हाईकोर्ट को रिपोर्ट सौंपी थी। जिसमें सरकार ने कोर्ट को कहा था कि वे रिपोर्ट को गोपनीय रखना चाहते हैं लेकिन कोर्ट ने कहा, ऐसी गोपनीयता के लिए कोई कानूनी आधार नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, RCB ने पुलिस को विक्ट्री परेड की सूचना दी, लेकिन यह सूचना अनुमति मांगने के बजाय केवल जानकारी थी। बता दे, कानून के तहत ऐसे आयोजनों के लिए कम से कम सात दिन पहले अनुमति लेना जरूरी होता है। RCB ने आधिकारिक अनुमति के लिए आवेदन नहीं किया। पुलिस को भीड़ की संख्या, व्यवस्था, या संभावित समस्याओं के बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई, इसलिए अनुमति नहीं मिली। वहीं स्टेडियम की कुल क्षमता 35000 है,लेकिन उस दिन 3 लाख भीड़ जमा हो गई थी। जो स्टेडियम की क्षमता से कई गुणा ज्यादा थी। RCB की देर से की गई पास वाली घोषणा ने लोगों मे और भ्रम और गुस्सा पैदा किया। आयोजकों की ओर से गेट समय पर और व्यवस्थित तरीके से नहीं खोले गए, जिसके कारण भीड़ ने गेट नंबर 1, 2 और 21 तोड़ दिए। गेट नंबर 2, 2A, 6, 7, 15, 17, 18, 20 और 21 पर भगदड़ की स्थिति बनी। पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। रिपोर्ट में कहा गया है कि RCB ने 4 जून को सुबह 7:01 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फ्री एंट्री की घोषणा की और लोगों को विधान सभा से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक की विक्ट्री परेड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। जो पहले से स्पष्ट नहीं थी।

हालांकि, कर्नाटक के मंत्री शरण प्रकाश पाटिल ने कहा, ‘जब भी कोई बड़ा आयोजन होता है, तो यह विभाग की जिम्मेदारी होती है और निश्चित रूप से चूक हुई है। युवा जानें गई हैं और हम इसे आसानी से नहीं ले सकते और हम कुछ कार्रवाई करेंगे।’ बेंगलुरु भगदड़ केस में सस्पेंड IPS विकास कुमार को सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल ने बहाल कर दिया था। CAT ट्रिब्यूनल ने कहा कि हादसे के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जिम्मेदार है। CAT ने कहा, “पुलिस भगवान या कोई जादूगर नहीं है। पुलिस को व्यवस्था करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया जाता तो उससे भारी भीड़ को नियंत्रित करने की उम्मीद नहीं की जा सकती। आरसीबी ने विक्ट्री परेड से पहले पुलिस से परमिशन नहीं ली।

Share This Article