मुंगेर में अवैध शराब पर कार्रवाई, 550 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 गिरफ्तार

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
मुंगेर, बिहार
— जिले के गंगटा थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर गांव के जंगल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब निर्माण के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर गंगटा थाना अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में 550 लीटर महुआ शराब, एक स्कूटी बाइक, एक टुल्लू मोटर तथा शराब निर्माण में उपयोग होने वाले कई उपकरण जब्त किए गए।

कार्रवाई के दौरान चार शराब धंधेबाज—रामपुर गांव निवासी मंटू बैसरा, पिटर टुडू, रुर्जन सोरेन और सूरज हांसदा—को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पुलिस ने मौके पर मौजूद दो अवैध भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया और लगभग 18,500 किलो जावा महुआ को नष्ट कर दिया, जिसका उपयोग अवैध शराब निर्माण में किया जाता था।

थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी और आगे भी इस प्रकार की छापेमारी जारी रहेगी।

Share This Article