सिटी पोस्ट लाइव : बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी नैय्यर हसनैन खान एकबार फिर केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस बिहार आ रहे हैं.वो समय से पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटेंगे. केंद्रीय गृह मंत्रालय से सहमति मिल चुकी है. वह जल्द ही बिहार पुलिस मुख्यालय में वापस अपना योगदान देंगे. 1996 बैच के आइपीएस अधिकारी नैय्यर हसनैन खान पिछले साल सितंबर के महीने में वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे.
नैय्यर हसनैन खान अभी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बिहार के पटना सीमांत मुख्यालय में आइजी के पद पर तैनात हैं. वह बिहार में आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी के पद पर लंबे समय तक रहे और कई पेपर लीक का पर्दाफाश किया.सूत्रों के अनुसार, बिहार सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से नैय्यर हसनैन खान को वापस भेजने का अनुरोध किया था जिसे मंत्रालय ने मान लिया है. उन्हें पुलिस मुख्यालय में अहम पद दिए जाने की चर्चा है