सिटी पोस्ट लाइव
पटना: कुंभ मेले के चलते बिहार के बॉर्डर इलाकों में भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। इस पर पुलिस मुख्यालय लगातार कड़ी नजर रख रहा है। बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “शाही स्नान से पहले भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी जाती है, जिससे गाड़ियों की भीड़ बढ़ जाती है और कुछ समय के लिए यातायात अवरुद्ध हो जाता है। हालांकि, पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में रखता है और धीरे-धीरे यातायात व्यवस्था को सामान्य कर देता है।”
पुलिस कि फिटनेस पर उन्होंने आगे कहा कि सेवा संगीता में प्रवधान है कि समय समय पर समिक्षा की जाएगी की कर्तव्य जो दिया गया है उसमें निष्पादन में सक्षम है या नहीं हैं। जो सक्षम नहीं होंगे उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति के साथ पेंशन दिया जाता है। उन्होंने मीडिया कर्मियों को लेकर कहा कि, आए दिन देखते होंगे ड्रग्स हो या अन्य प्रकार की समाजिक गतिविधियां हो, इस पर रोक लगाने के लिए बारीकियों से जांच किया जाएगा। यदि कोई प्रेस या पुलिस वाहन पर लगाया हो या चाहे वरीय पुलिस अधिकारी का नेम प्लेट लगाकर जा रहे तो उनके वाहन को पहले बारीकियों से देखा जाएगा। इनको उपयोग करके कोई बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे इस पर रोक लगाने के लिए जांच किया जाएगा।
इसके साथ ही डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को लेकर भी सख्त बयान दिया। उन्होंने कहा, “जो पुलिसकर्मी अपने अनिवार्य सेवा को सही तरीके से नहीं निभा रहे हैं, उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। यह कोई नया फैसला नहीं है, पहले भी ऐसे प्रावधान लागू किए गए हैं।” डीजीपी के इस बयान से साफ है कि बिहार पुलिस प्रशासन कुंभ और कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है। वहीं, जाम की स्थिति से निपटने के लिए भी पूरी योजना के तहत काम किया जा रहा है।