पटना PMCH की सुरक्षा में बड़ी सेंध: वार्ड से बच्चा ले उड़ी महिला, सीसीटीवी फुटेज और परिजनों की मुस्तैदी ने बचाया…

Ritu Raj

बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच (PMCH) के गायनी वार्ड में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने तीन घंटे पहले जन्मे नवजात को चुराने का प्रयास किया। हालांकि, परिजनों की मुस्तैदी और सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बच्चे को बचा लिया गया और आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घटना का घटनाक्रम;
सुबह 8:05 बजे कमला नेहरू नगर निवासी महिला ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। फिर दोपहर 12:00 बजे वार्ड में मौजूद जैकी कुमारी नामक आरोपी महिला ने प्रसूता से मेलजोल बढ़ाया और खुद को रिश्तेदार बताकर उसका भरोसा जीत लिया। वहीं, दोपहर 1:00 बजे जब प्रसूता सो गई और उसका पति बाहर था, आरोपी महिला बच्चे को कपड़े में छिपाकर वार्ड से रफूचक्कर हो गई। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे पति के वापस आने पर बच्चा गायब मिला, जिसके बाद वार्ड में कोहराम मच गया और तुरंत पुलिस व गार्ड्स को सूचना दी गई।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

CCTV और झाड़ियों ने खोला राज;
हंगामे के बाद PMCH पुलिस ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में संदिग्ध महिला को झाड़ियों के रास्ते गेट की ओर जाते देखा गया। इसके बाद घेराबंदी कर उसे दुर्गा मंदिर (गेट के पास) के पास दबोच लिया गया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की पिटाई भी की, जिसे बाद में पुलिस ने रेस्क्यू किया।

चोरी के पीछे की वजह: सामाजिक प्रताड़ना;
पुलिस पूछताछ में आरोपी जैकी कुमारी ने भावुक लेकिन चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि “मेरी शादी 3 साल पहले मध्य प्रदेश में हुई थी। संतान न होने के कारण ससुराल वाले मुझे ताने देते थे और प्रताड़ित करते थे। इसी सामाजिक दबाव और डर के कारण मैंने बच्चा चोरी करने का कदम उठाया।”

अस्पताल प्रशासन का कड़ा रुख;

प्रस्तावित सुरक्षा बदलावविवरण
एंट्री पास सिस्टमअब मरीज के साथ केवल एक परिजन को रहने की अनुमति होगी।
ID कार्ड अनिवार्यवार्ड में प्रवेश के लिए फोटो पहचान पत्र आधारित कार्ड जारी होगा।
निगरानीसीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी और गार्ड्स की तैनाती सख्त होगी।
Share This Article