नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म,तीन गिरफ्तार

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
शेखपुरा : एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाला वारदात सामने आया जिसमे सौचालय के लिए जा रही एक नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने सामने आया है। शेखपुरा जिले में एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।साथ ही दो नाबालिक आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का यह मामला जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र के एक गांव का है।इस मामले में तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लड़की का मेडिकल जांच भी कराया गया है।इस संबंध में पूछे जाने पर महिला थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि यह पूरा मामला शेखोपुर सराय नगर पंचायत क्षेत्र के एक गांव का है।जहां नवादा जिला के पकरीबरमा क्षेत्र के धमौल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलकुंडा गांव निवासी सुबोध कुमार अपने दो अन्य नाबालिक साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर आया और शौच के लिए जा रही किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।पुलिस के पास मामला आने पर प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। उसके बाद तीनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही दो आरोपितों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article