सिटी पोस्ट लाइव
बांग्लादेश ने एशिया कप 2025 का पहला सुपर-4 मैच में श्रीलंका को हरा दिया है। टीम ने अंतिम ओवर में जाकर बाजी मारी है। वहीं, तौहीद हृदॉय और सैफ हसन ने अर्धशतक लगाए हैं।
शनिवार को एशिया कप 2025 का पहला सुपर-4 मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला गया। बांग्लादेश ने 6 बार के विजेता श्रीलंका को 4 विकेट से मात दी है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 7 विकेट पर 168 रन बनाए। टीम के तरफ से दसुन शानका ने 37 बॉल पर नाबाद 64 रन बनाए। वहीं, कुसल मेंडिस ने 34, पथुम निसांका ने 22 और चरिथ असलंका ने 21 रन का योगदान दिया। और बांग्लादेश से मुस्तफिजुर रहमान ने 3 विकेट चटकाए। मेंहदी हसन को 2 और तस्कीन अहमद को एक विकेट मिला। हालांकि, बांग्लादेश ने 169 रन का टारगेट अंतिम ओवर में जाकर पूरा कर लिया। टीम की ओर से तौहीद हृदॉय ने 58 रन और सैफ हसन ने 61 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। स्पिनर वनिंदू हसरंगा को 2 विकेट मिले।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
श्रीलंका: चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, कामिंडू मेंडिस, दसुन शानका, वनिंदू हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, दुनिथ वेल्लालागे और नुवान थुषारा।
बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), तंजिद हसन तमीम, मोहम्मद सैफ हसन, तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, जाकिर अली, मेहदी हसन, नसुम अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद।