पटना में अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई गोलीबारी लेकर छापेमारी तेज़

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई गोलीबारी के मामले में पटना पुलिस और एसटीएफ ने कल रात कई स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सोनू के भाई मोनू सहित अन्य कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है। पुलिस और एसटीएफ की टीमें पटना, मुंगेर, बाढ़, मोकामा और लखीसराय में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सूत्रों के अनुसार, इस गोलीबारी में एक एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में हथियारों की बरामदगी के साथ-साथ अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए हैं। एसटीएफ की विशेष टीम भी इस छापेमारी में शामिल है, और इसका मुख्य उद्देश्य उच्च तकनीक वाले हथियारों की बरामदगी के साथ-साथ अपराधियों को गिरफ्तार करना है।

बता दें मोकामा में दो गुटों के बीच हुई फायरिंग और पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर हुए हमले को लेकर सोनू और मोनू के माता-पिता ने मीडिया के सामने आकर बताया कि अनंत सिंह खुद उनके घर के सामने उतरे और राइफल लेकर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे थे। वे सीधे तौर पर सोनू-मोनू की मां को गोली मारने की कोशिश करने लगे, लेकिन किसी तरह उनकी जान बच गई थी।

Share This Article