RJD विधायक रीतलाल यादव के गांव में आधी रात को 12 थाने की पुलिस का छापा.

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव :आरजेडी के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव को जेल भेजे जाने के बाद अब पटना पूलिस ने उनके सहयोगियों के खिलाफ धर पकड़ अभियान शुरू कर दिया है.दानापुर अनुमंडल के कोथवां गांव रविवार देर रात पुलिस छापेमारी के चलते छावनी में तब्दील हो गया.आरजेडी विधायक रीतलाल यादव और उनके सहयोगियों के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बड़ी कार्रवाई की.

विधायक फिलहाल जेल में बंद हैं. सिटी एसपी (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में 12 थानों की पुलिस, दो डीएसपी, फुलवारी शरीफ व दानापुर एसडीपीओ और स्पेशल फोर्स की टीमों ने संयुक्त रूप से गांव में छापेमारी की. सभी आरोपी फरार मिले और किसी की गिरफ्तारी नहीं सकी. खगौल थाना क्षेत्र में रहने वाले एक ठेकेदार ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि वह वैध एग्रीमेंट के तहत एक भूखंड पर आवासीय भवन का निर्माण करा रहा था. इसी दौरान राजद विधायक रीतलाल यादव और उनके सहयोगियों के इशारों पर जबरन काम रुकवा दिया और निर्माणाधीन मकान की चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

शिकायत की पुष्टि के बाद पुलिस ने विधायक व उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की. पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई पूरी तरह से कानून के दायरे में की जा रही है. रविवार देर रात शुरू हुई इस छापेमारी में दानापुर, खगौल, रूपसपुर, मनेर, नेउरा, पाटलिपुत्र, मालसलामी, शाहपुर सहित कुल 12 थानों की पुलिस शामिल रही. स्पेशल पुलिस फोर्स की भी भारी तैनाती की गई.  गांव में देर रात तक तनाव का माहौल बना रहा.सिटी एसपी (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने कहा कि, नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी रहेगी. कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय से वारंट लिया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी. मामले की गहन जांच की जा रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

Share This Article