सात फेरे, झूठा प्यार और फिर बोरों में लिपटी लाश कलयुगी पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना : “सात जन्मों तक साथ निभाने” की कसमें इस कलयुग में एकतरफा धोखे और मौत की साजिश में बदल चुकी हैं। ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर तीन बटिया के पास से, जहां एक युवक का शव हाथ-पैर बंधा, बोरे में बंद, सड़क किनारे फेंका हुआ मिला।मृतक की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर बस्ती गांव निवासी भोला पासवान (पुत्र: किशन पासवान) के रूप में की गई है।

प्रेम विवाह बना मौत का कारण : परिजनों के अनुसार, भोला ने अपने गांव की ही लड़की गुंजा कुमारी से प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ समय बाद गुंजा अपने ननिहाल विद्यापति गांव चली गई और दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। धीरे-धीरे दोनों अलग-अलग रहने लगे। परिजनों ने बताया कि गुंजा ने हाल ही में भोला को मैसेज कर मिलने बुलाया। भोला 6 मई को मोटरसाइकिल से घर से निकला और फिर लौटकर कभी नहीं आया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सोशल मीडिया से मिली मौत की खबर : 7 मई को सोशल मीडिया पर एक युवक की बोरे में बंद लाश मिलने की खबर फैली। जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने शव की पहचान भोला पासवान के रूप में की।

हत्या की साजिश में पत्नी की भूमिका पर संदेह : परिजनों का दावा है कि गुंजा कुमारी, जो पढ़ी-लिखी है, उसने भोला को बहला-फुसलाकर विड्यापति गांव बुलाया, जहां संभवतः पूर्व नियोजित साजिश के तहत उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। फिर शव को बोरे में बंद कर फेंक दिया गया। भगवानपुर थानाध्यक्ष व टीम ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या के कारणों व साजिशकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या में और कौन-कौन शामिल था, लेकिन मामले में गुंजा कुमारी की भूमिका की जांच की जा रही है।

Share This Article