8 फरवरी से फिर बढ़ेगी ठंड, बिहार में बारिश होने के भी आसार.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : फ़रवरी में ही दिन में  गर्मी का एहसास होने लगा है.मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन में  पटना समेत पूरे बिहार का न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री बढ़ने का अनुमान है. इसके बाद न्यूनतम पारा में गिरावट होने  की उम्मीद है.पटना समेत 35 जिलों के  न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी  दर्ज की गई.पटना विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 3 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री हो चुकी है. लेकिन इसका प्रभाव नहीं दिखेगा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

6 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने पर मौसम में बदलाव होगा. 8 फरवरी को मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिसके कारण पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है. इस दौरान पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी. ठंड के मौसम में राज्य के कई हिस्सों में हवा प्रदूषित हो गई है. सोमवार को पूर्णिया की हवा सबसे खराब रही. यहां AQI 202 रिकॉर्ड किया गया.पटना में आज मौसम सामान्य रहेगा. सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. लेकिन, दिन चढ़ते ही धूप निकलेगी. हवा की रफ्तार कम होने से ठंड का एहसास नहीं होगा.

Share This Article