सिटी पोस्ट लाइव
बेतिया : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले स्थित मझौलिया थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। मझौलिया के राजकीय मध्य विद्यालय, बरवा स्कूल के पीछे सिसवानी सरेह में एक सात साल की बच्ची का सिर और धड़ अलग पड़ा शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मासूम बच्ची बीते पांच दिनों से लापता थी, और उसके परिजनों ने उसे हर जगह ढूंढने के बाद मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।

पुलिस द्वारा गहन जांच शुरू करने के 24 घंटे के भीतर ही बुधवार की सुबह गांव से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। शव की हालत देख हर कोई दहल उठा। सिर धड़ से अलग था, हाथ भी शरीर से कटे हुए थे। ये दृश्य इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग फूट-फूट कर रो पड़े।
जांच में जुटी पुलिस और एफएसएल की टीम : घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और साक्ष्यों को एकत्र करने का काम किया जा रहा है। एफएसएल की टीम ने शव के आसपास से नमूने एकत्र किए हैं, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर जांच को दिशा दी जाएगी।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव, सीडीपीओ भी पहुंचे मौके पर : सदर सीडीपीओ विवेक दीप ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी सतर्कता बरती जा रही है और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश, सुरक्षा पर उठे सवाल : घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों के साथ हुए इस अमानवीय कृत्य पर गहरा शोक व्यक्त किया है ।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर, साक्ष्य जुटाने का काम जारी : घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी मौके पर बुलाई गई, जिसने घटनास्थल से खून के धब्बे, कपड़े के टुकड़े, बाल और मिट्टी के नमूने इकट्ठा किए।
पुलिस अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन में जुटे हैं और बच्ची की हत्या किन परिस्थितियों में और किस इरादे से की गई, इसका पता लगाने की कोशिश में लगे हैं।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, जांच की दिशा तय करेगी : सदर सीडीपीओ विवेक दीप ने जानकारी दी कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्ची के साथ यौन शोषण जैसी कोई घटना हुई थी या नहीं। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।