पटना में घर में घुसकर शूट आउट, मचा कोहरा, जाँच में जुटी पुलिस

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना जिले के बाढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। अपराधियों ने घर में घुसकर किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी है। थाना क्षेत्र के लालाबागी में एक किशोर की हत्या गोली मारकर कर दी गई है। बताया जा रहा है प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिया गया है। किशोर का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके कारण देर रात उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान राजकुमार के रुप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग हत्या का लग रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि राजकुमार बीती रात अपने घर में सो रहा था तभी अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार उसकी हत्या कर दी।गौरतलब है कि बिहार में अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जानकारी अनुसार राजकुमार का अपने ही गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर दोनों परिवार में कहा सुनी भी हुई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। माना जा रहा कि लड़की के घर वालों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुरे ईलाके में इस हत्या को लेकर कोहराम मचा हुआ है।

Share This Article