बिहार में बच्ची से दुष्कर्म और मौत के बाद उबाल, कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार के पटना में एक नौ वर्षीय दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म और फिर पीएमसीएच, पटना में इलाज के दौरान हुई मौत के बाद पूरे राज्य में आक्रोश का माहौल है। इस घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के इस्तीफे की मांग करते हुए राजधानी पटना में जोरदार प्रदर्शन किया।

कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन ‘हल्ला बोल’ कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया, जिसकी अगुवाई यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने की। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अलावरू, और कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर और कांग्रेस के झंडे लेकर राजा पुल की ओर मार्च किया। जब वे कांग्रेस कार्यालय से निकलकर राजा पुल पहुंचे, तो प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंगल पांडे के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर नारेबाज़ी की और सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राज्य सरकार बेटियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से बच्ची की जान गई। इस मामले में तत्काल मंत्री का इस्तीफा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

Share This Article