“रोते हुए कहा- मां उन्होंने मुझे बहुत बेइज्जत किया…” दरोगा कौशल सुसाइड केस में मां का बहू पर बड़ा आरोप!..

Ritu Raj

खगड़िया के दरोगा कौशल कुमार ने वैशाली के एक किराए के मकान में सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौत के बाद उनके शव को खून से लथपथ हालत में मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक जिले खगड़िया लाया गया, जहाँ स्थानीय लोगों, परिजनों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंत में मुंगेर के गंगा घाट पर पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए आत्महत्या का सही कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। कौशल कुमार की मां विमला देवी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बहू भावना कुमारी छोटी-छोटी बातों पर बेटे को शक करती थी और उसे मानसिक रूप से परेशान करती थी। विमला देवी के अनुसार, जब भी कौशल ड्यूटी पर जाता, बहू कहती कि वह किसी दूसरी लड़की से मिलने जा रहा है। ड्यूटी के दौरान भी बार-बार वीडियो कॉल करके चेक करती कि वह कहाँ है और क्या कर रहा है। घर आते ही उसके मोबाइल से सिम निकालकर अपने फोन में डाल लेती और यहां तक कि सास का मोबाइल भी चेक करती थी। पूरी सैलरी अपने पास जमा कराने पर जोर देती और घर में नौकरानी रखने के लिए बेटे को लगातार दबाव डालती थी। अपनी मां से हर बात की सलाह लेकर बेटे को कंट्रोल करने की कोशिश करती थी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

विमला देवी ने बताया कि शादी के दो महीने तक सब कुछ ठीक था, लेकिन उसके बाद झगड़े शुरू हो गए। कुछ दिन पहले भावना की मां, पिता और भाई उनके पास आए और कहा कि उनकी इकलौती बेटी है, इसलिए उसे परेशान न करें, घर का काम वह नहीं कर सकती, नौकरानी रख लीजिए। एक बार तो सास ने कौशल को गाली तक दे दी और कहा कि मेरी बेटी को बाहर घुमाओ, उसे समय दो। मां विमला देवी का कहना है कि मौत से ठीक एक दिन पहले भावना की मां वैशाली आई थीं। उन्होंने गुस्से में आकर कहा कि भावना को कमजोरी है, नौकरानी रखिए और आप यहां से अपने घर चली जाइए। इसी बात पर कौशल ने कहा – “आप भी जाइए, मैं मां को भी खगड़िया भेज देता हूँ।” अगली सुबह कौशल ने अपनी मां को खगड़िया के लिए गाड़ी पर बिठा दिया। जब विमला देवी घर पहुंचीं तो बेटे ने फोन पर रोते हुए बताया कि दोनों मां-बेटी (पत्नी और सास) ने उसे बहुत बेइज्जत किया, गाली-गलौज की। उसने कहा कि वह कोर्ट में फाइल देने जा रहा है।

कोर्ट परिसर में भी दोनों मां-बेटी ने उसके साथ झगड़ा और बेइज्जती की। कोर्ट से लौटने के बाद ही कौशल ने आत्महत्या कर ली। तिरहुत DIG चंदन कुशवाहा ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दरोगा कौशल कुमार का हाजीपुर ट्रेजरी में तैनात एक महिला कांस्टेबल से अफेयर था। शादी के बाद भी वह महिला कांस्टेबल उन पर पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी। DIG के अनुसार, पर्सनल कारणों और मानसिक तनाव के चलते यह घटना हुई प्रतीत होती है। पुलिस ने कौशल की पत्नी भावना कुमारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दरोगा के परिजनों ने भी पत्नी और उनकी मां के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। मामले की जांच विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

Share This Article