देश के जनमानस के नस-नस में बैठा है महात्मा गांधी का आदर्श : मनोज घोष

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
बरहरवा ।
जिला अध्यक्ष बरकत खान के निदेर्शानुसार बरहरवा नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 03 के बसीर गैरेज स्थित बरकत खान के निजी कार्यालय प्रांगण में कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज घोष की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी। सर्वप्रथम नगर अध्यक्ष मनोज घोष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया साथ ही द्वीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उपस्थित कांग्रेस प्रेमियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज घोष ने कहा कि देश के जनमानस के रग रग में गांधी का आदर्श झलकता है और सत्य, अहिंसा, निडरता की शक्ति बड़े से बड़े साम्राज्य की जड़े हिला सकती है पूरा विश्व उनके आदर्शों की प्रेरणा लेता है। इसलिए हम सभी को उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए ताकि हमारा देश निरंतर आगे बढ़े। इसके अलावे गांधी के जीवनी पर उन्होंने विस्तार से प्रकाश डाला और आज उनके आदर्श को समय की मांग बताया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मौके पर जिला समन्वयक सह प्रखण्ड महासचिव निताय सरकार, प्रदेश कॉर्डिनेटर अश्विनी आंनद, स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश सचिव संतोष झा, संतोष राम, छोटेलाल रमानी, छोटे साव, राजू, अहमद अंसारी, मानिक रविदास, समाउल सेख सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article