पलामू में 17263 मनरेगा योजना लंबित एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
पलामू ।
उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने डीआरडीए सभागार में मनरेगा और आवास योजना के तहत किये जा रहे कार्यों की शनिवार को समीक्षा की। वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं उसके पूर्व की लंबित 17263 योजना को तीव्र गति से एक सप्ताह के अंदर योजनाओं की समीक्षा कर मनरेगासॉफ्ट में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में हुसैनाबाद में 5348, पाटन में 2766 एवं पाटन में 1165 योजनाएं लंबित है।

इन सभी संबंधित बीडीओ को कार्य पूर्ण करने को लेकर विशेष रूप से ध्यान देने का निर्देश दिया गया। मानव दिवस सृजन की समीक्षा में पाया गया कि माह जनवरी 2025 तक निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध प्रखंड मेदिनीनगर के जरिये 37.27 प्रतिशत, पाटन के जरिये 43.39 प्रतिशत, हुसैनाबाद के जरिये 46.01 प्रतिशत, विश्रामपुर के जरिये 46.51 प्रतिशत तथा पांकी के जरिये 49.95 प्रतिशत काम किया गया है। इस पर उन्होंने अप्रसन्नता जाहिर करते हुए पंचायत वार समीक्षा कर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले पंचायत को चिन्हित कर कारण बताओ नोटिस जारी करने, मानदेय में कटौती करने तथा कार्य मुक्त करने की अनुशंसा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने शत प्रतिशत आधार सीडिंग, जॉब कार्ड वेरिफिकेशन तथा जियो टैग कराने का निर्देश दिया गया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आवास योजना की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, अबुआ आवास, पीएम जनमन आवास एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना की विस्तार पूर्वक समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना एवं पीएम जनमन आवास अंतर्गत स्वीकृति एवं प्रथम गैप को एक सप्ताह के अंदर कैम्प कर समाप्त करने का निर्देश दिया गया। अबुआ आवास योजना अंतर्गत प्लिंथ एवं लिंटल हो चुके आवासों में लंबित द्वितीय और तृतीय किस्त का अविलंब प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। सभी आवास के लाभुकों को मनरेगा अभिसरण के तहत अनिवार्य रूप से मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड समन्वयक उपस्थित रहे।

Share This Article