ऑपरेशन में पेट से निकले सात नटबोल्ट और तीन रिंच, डॉक्टर भी हैरान

पेट में दर्द होने पर युवक को हॉस्पीटल लेकर पहुंचे थे परिजन

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

अंबेडकरनगर। पेट में असहनीय दर्द से परेशान एक युवक की सीटी स्कैन रिपोर्ट देखकर डॉक्टर चौंक गए, जब पता चला कि उसके पेट में सात नटबोल्ट और तीन रिंच मौजूद हैं। 15 दिन से दर्द से जूझ रहे युवक का ऑपरेशन कर उसके पेट से ये धातु की वस्तुएं निकाली गईं। फिलहाल वह खतरे से बाहर है और डॉक्टरों की निगरानी में है। चिकित्सकों ने यह भी बताया कि उसे मनोचिकित्सक से भी उपचार कराना होगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पश्चिम बंगाल का रहने वाला 30 वर्षीय रोशन चौरसिया पिछले पांच साल से अकबरपुर के इल्फातगंज में किराए पर रहकर होटलों में काम करता था। शुक्रवार को पेट में अत्यधिक दर्द हुआ, जिसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचा। सिविल सर्जन डॉ. बिपिन वर्मा ने उसकी पेट की जांच कराने के बाद एक्सरे कराया। पेट में लोहे की वस्तु होने की आशंका को देखते हुए उसे भर्ती कर लिया गया और सीटी स्कैन कराया गया। शनिवार को रिपोर्ट के बाद इस बात की पुष्टि हुई कि उसके पेट में कुछ धातु की वस्तुएं हैं।

सोमवार को डॉक्टरों ने एनेस्थेटिस्ट डॉ. श्यामधर मिश्र और ओटी स्टाफ की मदद से ऑपरेशन किया और युवक के पेट से सात नटबोल्ट और तीन रिंच निकालीं। ऑपरेशन के बाद युवक को वार्ड में भर्ती किया गया और डॉक्टरों ने बताया कि उसकी स्थिति अब सामान्य है।

रोशन के पिता रंजीत ने बताया कि कुछ दिन पहले बेटे ने उन्हें फोन कर पेट में दर्द होने की बात बताई थी और इलाज के लिए पैसे मांगे थे। इसके बाद वह अकबरपुर आए और बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि शायद किसी के कहने पर उनके बेटे ने इन लोहे की वस्तुओं को खा लिया होगा।

Share This Article