गांधी मैदान में कहा- युवाओं को हम सब सिखाएंगे, नौकरी देंगे; 1012 महिलाओं ने किया झिझिया
सिटी पोस्ट लाइव : पटना के गांधी मैदान में शुक्रवार की शाम से आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर का महासत्संग शुरू हो गया है. श्री श्री रवि शंकर ने कहा कि बिहार मधुरता, मखाना और पवित्रता की जगह है. अभी मैं कुंभ से आया हूं और ये भी एक तरह का कुंभ हो गया.उन्होंने कहा कि मैं फिर बिहार आऊंगा.गुरु रविशंकर सत्संग में 1000 साल पुराने पवित्र शिवलिंग लेकर आये हैं. मंच पर आगे बढ़कर लोगों को शिवलिंग का दर्शन कराया. कार्यक्रम में उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी और मंत्री प्रेम कुमार समेत बीजेपी के तमाम नेता मौजूद थे.गांधी मैदान में भक्तों की भीड़ उमड़ी थी.
गुरु रविशंकर ने कहा कि बिहार के लिए विशेष मेहमान लाया हूं. जब एक हजार साल पहले गजनी ने शिवलिंग के टुकड़े किए थे तो उन टुकड़ों को अग्निहोत्री लोग लेकर दक्षिण भारत चले गए.उन्हें भगवान को ऐसे देख कर पीड़ा होती थी तो इसका शिवलिंग बना दिया. एक हजार साल तक अपने घर में रखा. भारत स्वतंत्र हो गया , राम मंदिर का निर्माण हो गया तब इसको निकाला. सोमनाथ जी आज पधारे हैं. यह सब की इच्छा पूरी करते हैं. अभी आर्ट ऑफ लिविंग से पटना के एमिटी यूनिवर्सिटी, चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी, चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, आईआईटी ने समझौता ज्ञापन (mou) साइन किया है. सभी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर ने श्री श्री रवि शंकर के साथ समझौता ज्ञापन साइन किया है.साथ ही कला संस्कृति विभाग ने 40 लाख रुपए, इस आयोजन के लिए अनुदान की राशि दी है. इस कार्यक्रम का साइन विजय कुमार सिन्हा के कार्यकाल के दौरान किया गया था