28 अगस्त राशिफल: खुशियों की सौगात या चुनौतियों की दस्तक—जानें अपनी राशि का हाल…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

मेष- आप लाइफ पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण कर सकते है। आप किसी से बिना कारण लड़ाई-झगड़ा न करें। आज के दिन जिम्मेदारियों को लेकर लापरवाही न बरतें। शुभ रंग- चिली रेड
वृष- आपको अपनी आय के स्त्रोत को बढ़ाने की जरूरत है। आपकी कोई नया काम करने की इच्छा जाग सकती है। प्रेम और सहयोग के भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी काम को लेकर समस्या है तो वह दूर हो सकती है। शुभ रंग- क्रीम कलर
मिथुन- आज बिजनेस में आपको कोई भारी नुकसान होने की संभावना है। बेवजह गुस्सा करने से बचना होगा। आज के दिन कोई लेनदेन बहुत ही समझदारी से करना होगा। आपको बकाया धन वापस मिल सकती है। परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। शुभ रंग- आंवला समान
कर्क- आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आप बिजनेस में अपने पिताजी से मदद ले सकते हैं। शुभ रंग- भगवा
सिंह- आज सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सकता है। आपको बिजनेस में धन संचय करने के बारे में प्लानिंग करनी होगी। आपकी कला-कौशल में भी निखार आएगा। आपको त्वचा को लेकर कोई समस्या परेशान कर सकती हैं। शुभ रंग- चेरी रेड
कन्या- आज का दिन व्यवसाय वाले लोगों के लिए बढ़िया रहेगा। आपकी कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। आपको कानूनी मामलों को लेकर सतर्क रहना होगा। सेहत को लेकर सजग रहें। शुभ रंग- पाइनेपल
तुला- आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको पिताजी की सेहत पर ध्यान देना होगा। आपको लंबे समय बाद घूमने-फिरने जाने का मौका मिलेगा। शुभ रंग- दूधिया
वृश्चिक- आज के दिन जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। शुभ रंग- सिंदूरी लाल
धनु- आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि होने वाला है। आपकी किसी बात से आज परिवार में कलह हो सकता है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लान कर सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। शुभ रंग- केसरिया
मकर- आज का दिन आपको कोई निवेश बहुत ही सोच समझकर करना होगा। माताजी के कोई जिम्मेदारी को पूरी तरह निभाएं। आज कुछ नई वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। शुभ रंग- लहसुनिया
कुंभ- आज का दिन आपका आध्यात्म में मन लगा रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आप अपने ऑफिस के कामों को पूरी मन लगाकर करें। शुभ रंग- पीतवर्ण
मीन- आज के दिन दुश्मन भी दोस्त बन सकते हैं, जिन्हें देखकर आपको खुशी होगी। भगवान की भक्ति में आप डूबे रहेंगे। संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। शुभ रंग- गौ घृत के समान

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article