सिटी पोस्ट लाइव
आज 08 अगस्त, दिन शुक्रवार है। आज के दिन श्रावण माह की चतुर्दशी तिथि है फिर उसके बाद पूर्णिमा शुरू हो जाएगी। आज के दिन चंद्रमा का गोचर मकर राशि में होगा। आइए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा विस्तारपूर्वक से आज का राशिफल।
मेष- कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का पूरा फायदा उठाएंगे। आपको किसी खुशी में अवार्ड मिल सकता है। आप अपने बॉस से दी गई जिम्मेदारी को पूरी शिद्दत से निभाएं। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। शुभ रंग- लाल
वृषभ- आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप कोई नए वाहन की खरीदारी कर सकते है। अपने पार्टनर से वाद-विवाद से बचें, नहीं तो रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपका विश्वास भी मजबूत रहेगा। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधानी बरतें।
शुभ रंग- गुलाबी
मिथुन- आज का दिन अध्यात्मिक काम से जुड़े रहेंगे। जल्दबाजी में कोई काम करने से बचें। आपकी कोई मन की इच्छा पूर्ण हो सकती है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिल सकता है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खूब खुशी मिलेगी। शुभ रंग- हरा
कर्क- आज के दिन किसी से कटु वचन बोलने से बचें। आज के दिन किसी से देखकर लेनदेन करें। किसी सरकारी योजना का आज पूरा फायदा उठा सकते हैं। यात्रा पर जाने के समय अपने समान की सुरक्षा का ध्यान रखें। शुभ रंग- सफेद
सिंह- आज का दिन किसी काम को मेहनत से करें। आप किसी के कहे-सुने बातों में ना आएं। राजनीति में किसी से बदस करने से बचें। आप के दिन अपने कामों को धैर्य के साथ करें। आपका मन आज इधर उधर के कामों में लगा रहेगा।
शुभ रंग- पीला
कन्या- आज का दिन आपके लिए कला और कौशल में सुधार लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोग आज काफी व्यस्त रहेंगे। आप किसी नए प्रॉपर्टी की डील को फाइनल करेंगे। परिजनों से कोई मनमुटाव है तो वह दूर होगा। शुभ रंग- हरा
तुला- तुला राशियों वाले आज अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। जल्दबाजी में कोई काम करने से बचें। आपका मन किसी बात को लेकर चिंतित रहेगा। आपकी कुछ वरिष्ठ लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। शुभ रंग- गुलाबी
वृश्चिक- आज के दिन आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे, लेकिन किसी पर आंख बंद करके विश्वास ना करें। बिजनेस में किसी पार्टनर की जरूरत पड़ सकती है, जिससे आपका व्यवसाय काफी आगे तक चलेगा। आप कोई महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने की पूरी कोशिश करेंगे। शुभ रंग- लाल
धनु- आप अपनी सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आप सभी का विश्वास जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। जीवनसाथी पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। शुभ रंग- पीला
मकर- अलग-अलग कामों में आपकी रुचि बनी रहेगी। जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूर्ण हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया काम मिल सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। आपको कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।