महाशिवरात्रि : पांच लाख रुद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग बना आस्था का केंद्र

हजारों भक्तों ने किया जलाभिषेक, गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

Rahul
By Rahul
  • महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

सिटी पोस्ट लाइव

मोतिहारी: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मोतिहारी के राधानगर स्थित मंदिर में पांच लाख रुद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भोलेनाथ के भक्तों की भारी भीड़ सुबह से ही इस अनोखे शिवलिंग पर जल चढ़ाने और पूजा-अर्चना करने के लिए उमड़ पड़ी। पौराणिक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। ऐसा माना जाता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति से शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी श्रद्धा के साथ मनोकामना सिद्ध हनुमान आश्रम में हजारों भक्तों ने रुद्राक्ष शिवलिंग पर जल चढ़ाया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सुबह 8:00 बजे आचार्य डॉक्टर शंभू नाथ सिकरिया के नेतृत्व में भक्तों को रुद्राभिषेक कराया गया। इस मंदिर की मान्यता है कि यहां इस अनोखे शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने से भक्तों को विशेष पुण्य लाभ प्राप्त होता है और उनकी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। महाशिवरात्रि के इस पावन दिन पर मंदिर परिसर “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा, जिससे माहौल भक्तिमय और दिव्य हो गया।

Share This Article