सिटी पोस्ट लाइव
चैनपुर । परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चैनपुर के एसडीपीओ आईपीएस मि. ललित मीना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला परिषद श्रीमती मेरी लकड़ा, अति विशिष्ट अतिथि चैनपुर प्रमुख ओलिभाकांता कुजूर, चैनपुर भिखरिएट के डीन जिब्रियानुस किंडो, भूतपूर्व प्राचार्य श्री फिलमोन कुजूर सहित कई अन्य अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत स्पोर्ट्स झंडा फहराकर की गई, इसके बाद मशाल जलाकर और उसे पूरे ट्रैक में घूमकर खेलों की शुरूआत की गई।
इसके बाद अतिथियों के स्वागत में कॉलेज के चारो हाउस अर्थात गांधी हाउस, नेहरू हाउस, पटेल हाउस, शास्त्री हाउस के विद्यार्थियों द्वारा मिलकर पूरे स्टेडियम में एक साथ नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेलों के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें उंची कूद लंबी कूद, गोला फेंक, चकका फेंक बरछा फेंक, रसा कसा, रिले रेश, 100 मीटर, 200 मीटर 400 मीटर, 800 मीटर 1500 मीटर 3000 मीटर फैंसी डेरेस आदि कई इवेंट शामिल थे।
लड़कियों के ग्रुप से नीति साक्षी टोप्पो चैंपियन एथलीट और लड़कों की ओर से आकाश को चैंपियन घोषित किया गया। वहीं शास्त्री हाउस ओवरऑल चैंपियन बना। इस समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। यह समारोह विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक अवसर था, जिसमें उन्हें अपने खेल कौशल को विकसित करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।